img-fluid

करूर भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे मुख्यमंत्री विजय ने

July 10, 2026


चेन्नई । मुख्यमंत्री विजय (Chief Minister Vijay) ने करूर भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को (To next of kin of those who lost their Lives in Karur Stampede) सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे (Handed over appointment letters for Government Jobs) ।


  • अनुकंपा नियुक्तियां राज्य सरकार द्वारा राहत और पुनर्वास उपायों के तहत दी जा रही हैं, जिनका उद्देश्य शोकाकुल परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम में वितरित की जाने वाली कल्याणकारी सहायता में विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ शामिल हैं।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह हवाई मार्ग से चेन्नई से रवाना हुए और उनके तिरुचिरापल्ली (तिरुची) हवाई अड्डे पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से करूर पहुंचे । उनके स्वागत के लिए पूरे मार्ग पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां की गई थीं । विजय करूर-सेलम बाइपास रोड स्थित एटलस कलैयारंगम मैदान पहुंचने से पहले लगभग 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया । इसके बाद वहां आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया ।

    जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल पंडाल बनाया गया । जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कुछ समय के लिए सरकारी पर्यटक गृह में रुके और फिर एक आधिकारिक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए करूर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे । इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय करूर भगदड़ में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के पात्र सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे । इसके अलावा, वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभार्थियों को कल्याणकारी सहायता और अन्य लाभ भी वितरित किए । आधिकारिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे लौटे और वहीं से चेन्नई रवाना हो गए ।

    मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई । करूर जिले में लगभग 6,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई । मुख्यमंत्री के यात्रा मार्ग, जनसभा स्थल, जिला कलेक्ट्रेट और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई । इसके अलावा, पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले की निर्बाध आवाजाही और सभी निर्धारित कार्यक्रमों के सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए ।

    Share:

  • बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नाम, कल ही दाखिल किया था नामांकन

    Fri Jul 10 , 2026
    बांकीपुर: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार अभिषेक सिन्हा (Abhishek Sinha) ‘बंटी’ ने चुनाव से अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ पाने की जानकारी दी. अपने पत्र में अभिषेक सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved