
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को कांगे्रस विधायक डॉ हिरालाल अलावा के शादी समारोह में शामिल होने के लिए धार जिले के भैंसलाई गांव जाएंगे। डॉ अलावा आज छत्तीसगढ़ के धमतरी के अंवरी गांव की डॉ जागृति के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। नवदंपति को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री के अलावा पीसीसी चीफ कमलनाथ एवं कांगे्रस के अन्य वरिष्ठ नेता भी आएंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के भी शामिल में शामिल होने की संभावना है।
हजारों आदिवासी पहुंचेंगे
डॉ अलावा की शादी में शामिल होने के लिए उनके गांव भैंसलाई में आज आदिवासियों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ेगी। जयस के हजारों कार्यकर्ता शादी समारोह में पहुंच रहे हैं। शादी में हजारों लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। डॉ अलावा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह को भी शादी का आमंत्रण भेजा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved