img-fluid

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहनोई का निधन

January 05, 2023

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad of Uttar Pradesh) के कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल (Yashoda Hospital) के पीआरओ राहुल साहनी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के बहनोई राजेंद्र सिंह चौधरी (67) को एक जनवरी को ब्रेन स्टोक आया था। उनको रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती (admitted to hospital) कराया गया था।


अस्पताल में न्यूरो फिजिशियन डॉ. सुमंतो चटर्जी, फिजिशियन डॉ. अंशुमन त्यागी, कार्डियोलोजिस्ट डॉ. धीरेंद्र सिघानिया की निगरानी में रखा गया। परिजन बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे ब्रेन डेड होने पर उनको अस्पताल से घर ले गए थे। वह राजनगर स्थित अपने घर में वेंटिलेटर पर चिकित्सकों की निगरानी में थे। बुधवार देर रात उनका निधन हो गया।

Share:

  • अवैध हथियार बनाने के कारखाने का भंडाफोड़, 78 हथियारों के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

    Thu Jan 5 , 2023
    इंदौर (Indore)। इंदौर जिले में अवैध हथियार (Illegal weapons in Indore district) बनाने के कारखाने (factories) का पुलिस ने गुरुवार को भंडफोड़ कर दिया है, जहां से पुलिस ने 78 अवैध हथियारों के साथ 12 आरोपितों को गिरफ्तार (planters arrested) किया है।   जानकारी के लिए बता दें कि डीजीपी सुधीर सक्सेना के निर्देशानुसार प्रदेशभर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved