
मुंबई।इस गाने को तमाम अलग-अलग तरह से लोगों ने मिक्स किया है जिन पर अब खूब सारे वीडियो भी बनाए जा रहे हैं.
अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि इससे अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को क्या लेना देना है, तो आपको कि हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक मीम शेयर किया है जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि ये गाना उनके भी दिमाग पर चढ़ चुका है. इस मीम में अनुष्का (Anushka Sharma) ने दिखाया है कि एक शख्स रात को जब सुकून से सोने जा रहा है तो भी उसके दिमाग में यही गाना चल रहा होता है.

अनुष्का (Anushka Sharma) ने इस मीम को शेयर करते हुए कई सारे हंसने वाले इमोजी बनाए हैं और साथ में इस गाने को भी बतौर बैकग्राउंड सॉन्ग लगाया है. तो क्या हम ये मानकर चलें कि अनुष्का शर्मा भी इस मीम में दिखाई गई सिचुएशन के साथ इत्तेफाक रखती हैं? क्या अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को भी रातों में ये ‘बचपन का प्यार’ सॉन्ग सोने नहीं देता है? अब ये तो खुद अनुष्का शर्मा ही बता सकती हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved