img-fluid

China: निर्माणाधीन विशाल ब्रिज का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरा, 7 लोगों की मौत, कई लापता…

August 23, 2025

बीजिंग। चीन (China) में एक अंडर कंट्रक्शन पुल (Under construction Bridge) का बड़ा हिस्सा गिर जाने के बाद कई लोगों के मौत की खबर है। चीन की सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को चीन के उत्तर पश्चिमी इलाके (China Northwestern region) में एक निर्माणाधीन पुल की रस्सी टूट गई। हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 9 अन्य लोग लापता हो गए हैं। बता दें कि यह पुल हुआंगनान तिब्बत ऑटोनोमस रीजन (Huangnan Tibet Autonomous Region) के जियांझा काउंटी और चीन के किंघई प्रांत के हैदोंग में हुआलोंग के बीच की सीमा पर स्थित है। पुल चीन के किंघई प्रांत को येलो रिवर से जोड़ता है।


  • जानकारी के मुताबिक शुक्रवार हादसा तड़के लगभग तीन बजे हुआ। इस समय पुल पर 15 मजदूर और एक मैनेजर भी मौजूद थे। पलक झपकते ही पुल भड़भड़ाकर गिर पड़ा जिससे लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विशाल पुल का एक हिस्सा पानी में गिरता नजर आ रहा है।

    घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। नदी में गिरे लोगों की तलाश के लिए एक टास्क फोर्स को मौके पर भेजा गया है। खोज और बचाव अभियान के लिए सैकड़ों बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। चीनी अधिकारियों ने बताया है कि घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है और जल्द से जल्द इसके कारणों का पता लगाने की कोशिश की जाएगी।

    जानकारी के अनुसार, सिचुआन-किंघई रेलवे पर बना यह पुल दुनिया का सबसे बड़ा डबल-ट्रैक स्टील ट्रस आर्च ब्रिज है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह येलो रिवर पर बना चीन का पहला रेलवे स्टील ट्रस आर्च ब्रिज भी है, जो देश का दूसरा सबसे लंबा ब्रिज है।

    Share:

  • मैं उस चक्कर में ज्यादा बदनाम... विराट कोहली के साथ ऐसा करने पर रिंकू सिंह का दिलचस्प खुलासा

    Sat Aug 23 , 2025
    नई दिल्‍ली । टीम इंडिया(Team India) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बल्लेबाज रिंकू सिंह(Rinku Singh is a batsman) का आईपीएल 2024(ipl 2024) के दौरान विराट कोहली से बैट मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। दरअसल, रिंकू को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार क्रिकेटर कोहली ने एक बल्ला […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved