img-fluid

अमेरिका पर भड़का चीन, ताइवान मुद्दे पर रक्षा मंत्री ने दे डाली धमकी

August 17, 2023

नई दिल्‍ली (New Dehli) । चीन (China) के रक्षा मंत्री (Defense Minister) ली शांगफू ने कहा कि ‘ताइवान का इस्तेमाल (used) करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश (Effort) विफल होगी। ली शांगफू ने ये भी कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि (the mainland) से मिलना अपरिहार्य है।

हाल ही में ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका का दौरा किया था। इसे लेकर चीन नाराज है और वह लगातार अमेरिका के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। अब चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर ताइवान मुद्दे पर अमेरिका को धमकी दे डाली है और चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान को लेकर आप आग से खेल रहे हैं।


‘ताइवान मामले में बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं’
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर मॉस्को कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कहा कि ‘ताइवान का इस्तेमाल करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश विफल होगी। ली शांगफू ने ये भी कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि से मिलना अपरिहार्य है और इसे टाला नहीं जा सकता। चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि ताइवान चीन का आंतरिक मामला है और इसमें कोई भी बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है।’

पुतिन ने भी किया चीन का समर्थन
ली शांगफू ने अपने बयान में कहा कि ‘ताइवान को लेकर आग से खेलना और ताइवान की मदद से चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश निसंदेह असफल होगी।’ यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में दिए गए चीनी रक्षा मंत्री के इस बयान के बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी चीन का समर्थन किया है और अमेरिका पर वैश्विक संघर्षों को भड़काने का आरोप लगाया। पुतिन ने अमेरिका पर यूक्रेन की मदद का भी आरोप लगाया।

विलियम लाई के अमेरिका दौरे से बढ़ा तनाव
बता दें कि विलियम लाई, ताइवान के उपराष्ट्रपति हैं और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में ताइवान के राष्ट्रपति बनने की रेस में प्रमुख उम्मीदवार हैं। विलियम लाई ने हाल ही में पराग्वे का दौरा किया और पराग्वे जाते हुए वह अमेरिका में रुके। जिसे लेकर चीन की भौंहे चढ़ी हुई हैं। चीन ने विलियम लाई को लेकर कहा है कि वह बार-बार परेशानी खड़ी करते हैं। हाल के समय में कई बार ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका में तनातनी बढ़ी है।

Share:

  • UP समेत नौ प्रदेशों में बढ़ेगा रेल नेटवर्क, 32,500 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी

    Thu Aug 17 , 2023
    नई दिल्ली। आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने लगभग 32,500 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर भारतीय रेलवे की सात मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को भी मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पूरी तरह से केंद्र की ओर से वित्तपोषित ये परियोजनाएं मौजूदा लाइन क्षमता को बढ़ाने, भीड़भाड़ को कम करने में मदद करेंगी। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved