img-fluid

चीन ने रक्षामंत्री ली शांगफू को किया बर्खास्त

October 24, 2023

नई दिल्ली। चीन ने लंबे समय से लापता चल रहे अपने रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू (Defense Minister General Li Shangfu) को उनके पद से हटा दिया है। शांगफू को रक्षामंत्री के साथ राज्य पार्षद के पद से भी बर्खास्त (Dismissed from the post of State Councilor) किया गया है। मार्च में कैबिनेट में फेरबदल (cabinet reshuffle) के बाद ली शांगफू को रक्षामंत्री बनाया (Shangfu made Defense Minister) गया था। उन्हें 29 अगस्त के बाद से सार्वजनिक तौर पर देखा नहीं गया। ली शांगफू को हटाने का कारण भी नहीं बताया गया। नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को भी राज्य पार्षद के पद से हटाने के लिए मतदान किया। किन गैंग को भी जुलाई में बिना किसी स्पष्टीकरण के पद से हटा दिया गया था।

समिति ने दो और मंत्रियों पर एक्शन लिया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री वांग झीगांग और वित्त मंत्री लियू कुन को भी उनके पदों से हटा दिया गया। जिनकी जगह वर्तमान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पार्टी सचिव यिन हेजुन और वित्त मंत्रालय के पार्टी सचिव लैन फोआन को नियुक्त किया गया।


ली शांगफू के खिलाफ सैन्य उपकरणों की खरीद को लेकर जांच चल रही है। ली पर अमेरिका ने भी प्रतिबंध लगाया हुआ है। ऐसा रूस से हथियार खरीद की देखरेख को लेकर अमेरिका ने किया था। इसके बाद से वे अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। अमेरिका के इस निर्णय के बाद चीन ने अमेरिकी सेना से संपर्क भी तोड़ दिया था। इसके अलावा ताइवान को हथियार देने को लेकर भी चीन अमेरिका से नाराज है।

इससे पहले चीनी सरकार ने पूर्व विदेश मंत्री किन गैंग को बर्खास्त किया था। उनकी जगह पूर्व विदेश मंत्री वांग यी को दोबारा कमान दी गई थी। तब किन गैंग एक महीने से लापता चल रहे थे। उनकी बर्खास्तगी के पीछे अफेयर माना जा रहा है। किन गैंग एक टीवी एंकर फू जियाओटिन के साथ देखे गए थे। फू जियाओटिन एक लोकप्रिय एंकर हैं।

Share:

  • 24 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें

    Tue Oct 24 , 2023
    1. अग्निपथ योजना में बदलाव कर सकती है सरकार, मांग तेज होने पर लिया गया फैसला ड्यूटी (duty)के दौरान शहादत देने वाले अग्निवीरों (fire warriors)के परिजनों के लिए हालांकि रक्षा मंत्रालय की सहायता करीब-करीब नियमित (Regular)जवानों जैसी ही है, लेकिन पारिवारिक (family)पेंशन जैसी कोई स्थाई सुविधा नहीं होने से सरकार पर लगातार दबाव बढ़ रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved