img-fluid

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव के बीच चीन की पहल, उरुमकी में शुरू हुई वार्ता; क्या रुकेगा संघर्ष?

April 02, 2026

बीजिंग पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan – Afghanistan) के बीच बढ़ते तनाव के बीच चीन (China) ने मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए वार्ता का नया दौर शुरू कराया है। तालिबान (Taliban) की 2021 में सत्ता में वापसी के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच यह सबसे गंभीर टकरावों में से एक माना जा रहा है। हालिया झड़पों में दोनों पक्षों को नुकसान हुआ, हालांकि अफगानिस्तान में जान-माल की क्षति अधिक बताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अफगानिस्तान में कथित आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन गजब-लिल-हक’ शुरू किया था। इसके बाद यह पहली उच्च स्तरीय बातचीत है, जिसमें तनाव कम करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, बैठक का मकसद औपचारिक मध्यस्थता के बजाय हालिया हालात पर विचार साझा करना है, हालांकि चीन विश्वास बहाली के कदमों पर जोर दे रहा है।


  • बताया जा रहा है कि चीन व्यापार मार्गों को फिर से खोलने और सीमा पार आवाजाही बहाल करने जैसे उपायों पर ध्यान दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक, काबुल ने इस्लामाबाद को वार्ता की मेज पर लाने के लिए बीजिंग से मदद मांगी थी। इसी सिलसिले में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार भी चीन पहुंचे हैं।

    चीन को पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) जैसे संगठनों की गतिविधियों को लेकर भी चिंता है, जो अफगानिस्तान में सक्रिय बताए जाते हैं। वार्ता में संभावित युद्धविराम, सीमा पार व्यापार, यात्रा बहाली और सुरक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

    अफगान पक्ष से तालिबान प्रशासन के गृह, विदेश और खुफिया विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जबकि पाकिस्तान की ओर से सैन्य और खुफिया प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार यह बैठक उरुमकी में आयोजित की जा रही है।

    विश्लेषकों का मानना है कि यह वार्ता तत्काल बड़ा परिणाम न भी दे, तो भी दोनों देशों के बीच संवाद बहाल होना क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

    Share:

  • नीतीश कुमार 13 अप्रैल को दे सकते हैं CM पद से इस्तीफा, कब बनेंगे राज्यसभा सदस्य? तारीख आई सामने...

    Thu Apr 2 , 2026
    पटना. बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री (CM) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य (Member of Rajya Sabha) के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वह संभवतः 8 या 9 अप्रैल को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार अपनी राज्यसभा सदस्यता की शपथ 10 अप्रैल को ग्रहण करेंगे। इसके लिए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved