
टोक्यो। जापान ने आरोप लगाया कि चीन की सेना के एक सर्विलांस विमान ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। जापान का कहना है कि यह पहली बार है कि चीन के विमान ने उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के एक वाई-9 सर्विलांस विमान ने सोमवार की सुबह करीब 11.29 बजे उनके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। चाइनीज जहाज ने नागासाकी के नजदीक दानजो द्वीप के पास जापान की हवाई सीमा में प्रवेश किया। जापानी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, चाइनीज विमान करीब दो मिनट तक जापान की सीमा में रहा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved