img-fluid

चीनी कंपनी अलीबाबा की हो सकती है जांच, जानिए क्यों

September 15, 2020


नई दिल्ली। बीते कुछ समय के दौरान भारत ने कई चीनी ऐप्स को देश की अखंडता और संप्रभुता पर खतरा बताते हुए बैन किया है। अब तक 200 से ज्यादा ऐप्स पर कार्रवाई की जा चुकी है। अब खबर आ रही है कि चीनी कंपनी अलीबाबा भारतीय यूजर्स का डेटा चुरा रही है। मामले में जल्दी ही जांच शुरू की जा सकती है।
देश के टॉप इंटेलिजेंस सूत्रों ने बताया कि कम से कम देश के 72 सर्वर्स से भारतीय यूजर्स का डेटा चीन को भेजा जा रहा है और इन सभी सर्वर्स का मुख्य केंद्र चीनी कंपनी अलीबाबा के क्लाउड डेटा सर्वर हैं। अधिकारियों का कहना है कि अलीबाबा के क्लाउड डेटा सर्वर्स काफी मशहूर हैं क्योंकि ये यूरोपीय सर्वर्स के मुकाबले किफायती कीमत में सर्विस मुहैया कराते हैं।
सूत्रों के मुताबिक अलीबाबा द्वारा भारत में ऑपरेट किए जा रहे 72 सर्वर्स को चिन्हित किया गया है जो डेटा चीन भेज रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये चीनी प्रशासन द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इंटेलिजेंस सूत्रों का कहना है कि व्यावसायियों को ठगने के लिए ये सर्वर्स कई सुविधाएं बेहद कम दाम पर देते हैं। एक बार जब इनके पास कंपनियों और यूजर्स का संवेदशनशील डेटा आ जाता है, तो फिर इस डेटा चीन भेजा जाता है। अब कहा जा रहा है कि डेटा चोरी के मद्देनजर बड़ी जांच शुरू की जा सकती है। एक रिपोर्ट में भी चीन की साइबर रणनीतियों के बारे में चर्चा की गई है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने गलवान घाटी में सीमा विवाद के बाद चीन के 106 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें शॉर्ट वीडियो ऐप्स टिकटॉक, वी-चैट, यूसी ब्राउजर, यूसी न्यूज जैसे ऐप्स शामिल थे। इस तरह अब तक चीन से जुड़े कुल 224 मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लग चुका है। सरकार का दावा था कि ये सभी ऐप्स कुछ इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था।

 

Share:

  • बिहार विधानसभा चुनावः मोदी कैबिनेट ने दरभंगा में एम्स को दी मंजूरी

    Tue Sep 15 , 2020
    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार बिहार वासियों को एक पर एक तोहफा देती जा रही है। इसी कड़ी में मोदी सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल मोदी कैबिनेट ने दरभंगा में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही बिहार में पटना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved