img-fluid

5 कसौटियों पर खरा उतरने वाले शहरों को मिलेगा हर साल ग्रीन सिटी अवॉर्ड

April 20, 2022

शहरों को हरा-भरा बनाने के लिए ग्रीन सिटी इंडेक्स की स्थापना 

इंदौर। मध्यप्रदेश पर्यावरण विभाग ने  शहरों   में  हरियाली  को बढ़ावा देने, वायु प्रदूषण खत्म करने, पर्यावरण  में  सुधार लाने  के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। शहर की हरियाली व  शहरी  पर्यावरण  को  शासन द्वारा तय किए गए  5 इंडेक्स के तहत परखा जाएगा। जो भी शहर   पर्यावरण विभाग द्वारा स्थापित व निर्देशित ग्रीन सिटी इंडेक्स पर खरे उतरेंगे, ऐसे शहरों के नगर निगमों को  पर्यावरण विभाग द्वारा ग्रीन सिटी अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

पर्यावरण  विभाग  के अधिकारियों का कहना है कि   ग्रीन सिटी  इंडेक्स की कसौटी पर जब  शहरों की हरियाली व पर्यावरण को परखा जाएगा तो नगर निगमों  में स्वस्थ  प्रतिस्पर्धा  का माहौल बनेगा, जिससे निश्चित ही पर्यावरण में सुधार होगा। यह  ग्रीन सिटी अवॉर्ड  मध्यप्रदेश पर्यावरण विभाग द्वारा  हर साल दिए जाएंगे।

इन 5 कसौटियों पर परखेंगे शहरों को

पर्यावरण मामले में  ग्रीन सिटी अवॉर्ड देने के लिए शहरी नगर निगमों की रैंकिंग इन 5 इंडेक्स के  के हिसाब से  तय की जाएगी। यानी शहरों  के पर्यावरण  को इन कसौटियों पर परखा जाएगा। रैंकिंग में

-पिछले साल की अपेक्षा वर्तमान में शहरी  क्षेत्र में  हरियाली में कितनी बढ़ोतरी हुई।

-सालभर में  शहर सीमा में  कितना  पौधारोपण व उसका संरक्षण किया गया।

-हवा को साफ-स्वच्छ रखने के लिए वायु गुणवत्ता संबंधित क्या-क्या कदम उठाए गए।

-प्रदूषण रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए गए।

-वाहनों से होने वाले प्रदूषण को समाप्त करने के लिए किस ईंधन ऊर्जा का इस्तेमाल किया। 

पोर्टल पर देना होगी 31 मार्च तक जानकारी

ग्रीन सिटी अवॉर्ड  के लिए  इन 5 सूचकांक यानी इंडेक्स से संबंधित पुख्ता जानकारी नगर  निकायों या निगमों द्वारा 31 मार्च तक  नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा बनाए गए पोर्टल पर देना होगी। इसके बाद मध्यप्रदेश पर्यावरण  विभाग की टीम निगमों द्वारा  दी गई जानकारी को प्रमाणित करने के  लिए  सर्वे के जरिए सत्यापित करेगी। फिर पर्यावरण  संबंधित प्रगति व सुधारों के  आधार पर  शहर के निकायों को सम्मानित किया जाएगा।

Share:

  • गेहूं के साथ इंदौर का शुगर फ्री आलू भी विदेशों में लोकप्रिय

    Wed Apr 20 , 2022
    देश में सबसे अधिक इंदौर जिले में आलू का उत्पादन, 7 किस्म का आलू करते हैं पैदा इंदौर। पिछले दो साल में 98 हजार मैट्रिक टन गेहूं विदेशों को निर्यात करने वाले इंदौर का आलू भी खासा लोकप्रिय है। इंदौरी गेहूं को मिस्र की जनता भी खाएगी, वहीं शुगर फ्री आलू की भी मांग लगातार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved