img-fluid

CJP का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, दिपके फिर बैठे धरने पर, घायल प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे केजरीवाल

July 21, 2026

नई दिल्ली। संसद (Parliament) के मानसून सत्र के दौरान शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ‘संसद चलो’ आंदोलन मंगलवार को भी जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (Abhijeet Dipke) ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन वापस नहीं लिया जाएगा और संसद तक मार्च जारी रहेगा। सोमवार को हिंसक झड़पों के बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी मंगलवार सुबह फिर जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर लौट आए। दिपके ने कहा कि प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे और धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल जंतर-मंतर पर करीब 100 प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

पहले दिन हिंसक हुआ था प्रदर्शन
नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर आयोजित ‘संसद चलो’ मार्च सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव में बदल गया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और सीमित बल प्रयोग किया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, झड़प में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बसों में तोड़फोड़ हुई और 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।


  • सोनम वांगचुक की हालत स्थिर
    सफदरजंग अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक की हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टरों के मुताबिक उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत सामान्य हैं, लेकिन ब्लड शुगर का स्तर अब भी कम है। शरीर में पोटेशियम की कमी, एनीमिया और कम ल्यूकोसाइट काउंट की समस्या बनी हुई है।

    अस्पताल प्रशासन के अनुसार उन्हें ओआरएस और ओरल पोटेशियम दिया जा रहा है, हालांकि उन्होंने डॉक्टरों की सलाह के बावजूद ग्लूकोज और ड्रिप लेने से इनकार किया है। लंबे समय से अनशन के कारण कमजोरी और डिहाइड्रेशन की स्थिति बनी हुई है।

    दिलजीत दोसांझ ने जताया समर्थन
    गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए लिखा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

    घायलों से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल
    आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वे मंगलवार को सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसके बाद वे राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल जाकर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी साझा की।

    पांच राज्यों को दिल्ली पुलिस का अलर्ट
    आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान के पुलिस महानिदेशकों (DGP) को पत्र भेजकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। पुलिस ने राज्यों से अपील की है कि यदि कोई समूह प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली की ओर रवाना हो, तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

    फिर धरना स्थल पर लौटे प्रदर्शनकारी
    सोमवार को पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाया गया था। इसके बाद अभिजीत दिपके केरल हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार सुबह प्रदर्शनकारी दोबारा निर्धारित धरना स्थल पर पहुंच गए और आंदोलन फिर शुरू कर दिया।

    Share:

  • अमेरिका में इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू की नहीं होगी गिरफ्तारी, डोनाल्ड ट्रंप का संदेश

    Tue Jul 21 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने साफ कह दिया है कि इजरायली प्रधानमंत्री (Israeli PM) बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) को अमेरिका में किसी भी हाल में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू ईरान के खिलाफ लड़ रहे हैं, जिसने हाल ही में 52 हजार बेगुनाह प्रदर्शनकारियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved