img-fluid

डोनाल्ड ट्रंप के सिर पर 1 करोड़ डॉलर का इनाम घोषित करने का दावा, इराकी उग्रवादी संगठन ने जारी किया बयान

July 18, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। ईरान समर्थित इराकी उग्रवादी संगठन ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस इन इराक’ (Islamic Resistance in Iraq) ने कथित तौर पर ट्रंप की हत्या करने वाले को 1 करोड़ डॉलर (10 मिलियन डॉलर) का इनाम देने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि यह रकम उसके समर्थकों और लड़ाकों से मिले चंदे के जरिए जुटाई गई है।

समर्थकों से जुटाई गई इनामी राशि

संगठन की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि जो व्यक्ति या समूह ट्रंप की हत्या करेगा या इसमें भूमिका निभाएगा, उसे 10 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा। संगठन ने इस धनराशि को “समर्थकों का पवित्र योगदान” बताते हुए कहा कि यह राशि विशेष रूप से इसी उद्देश्य के लिए एकत्र की गई है।

सुलेमानी और अल-मुहंदिस की मौत से जुड़ा मामला

संगठन ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला उसके पूर्व नेता अबू महदी अल-मुहंदिस की मौत का बदला लेने की भावना से लिया गया है। अल-मुहंदिस और ईरान की कुद्स फोर्स के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी जनवरी 2020 में बगदाद एयरपोर्ट के पास अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे। उस हमले का आदेश तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था।


  • ट्रंप के हालिया बयान के बाद बढ़ा गुस्सा

    ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, संगठन ने कहा कि वह पहले इस घटना को अतीत मानकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा था। लेकिन हाल ही में ट्रंप द्वारा सुलेमानी की हत्या को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी भूमिका का उल्लेख करने के बाद संगठन में नाराजगी बढ़ गई, जिसके बाद इनाम घोषित करने का फैसला लिया गया।

    इराकी नेतृत्व के साथ बैठक में ट्रंप ने किया था जिक्र

    हाल ही में इराकी नेतृत्व के साथ हुई एक बैठक के दौरान ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा था कि उन्होंने कासिम सुलेमानी को मार गिराने का आदेश दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वह कार्रवाई नहीं की जाती तो हालात अलग हो सकते थे। ट्रंप ने बिना नाम लिए उस हमले में मारे गए एक इराकी नेता का भी जिक्र किया, जिसे व्यापक रूप से अबू महदी अल-मुहंदिस माना जाता है।

    पहले भी ट्रंप रहे हैं निशाने पर

    डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। इसके बाद से ईरान समर्थित कई उग्रवादी संगठनों ने उनके खिलाफ लगातार कड़ी बयानबाजी की है। हाल के वर्षों में ट्रंप की सुरक्षा को लेकर कई बार खतरे की आशंकाएं भी सामने आती रही हैं।

    Share:

  • ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनेंगे एंडी बर्नहैम.... ‘किंग ऑफ नॉर्थ’ के नाम से हैं मशहूर

    Sat Jul 18 , 2026
    लंदन। ब्रिटेन (Britain) को नया प्रधानमंत्री (New Prime Minister) मिल गया है। लेबर पार्टी ने एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) के नाम का ऐलान कर दिया है। एंडी ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर (Former Mayor Greater Manchester) और मेकरफील्ड से सांसद एंडी हैं। उन्हें मध्य लंदन में आयोजित विशेष सम्मेलन में निर्विरोध रूप से लेबर पार्टी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved