img-fluid

स्कूल-कॉलेजों में गूंजा शुद्ध वायु का संकल्प

January 30, 2026

  • क्विज प्रतियोगिता में सही जबाव देने वाले 5 बच्चे पुरस्कृत

जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निदेर्शानुसार शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति भावी पीढ़ी को सजग बनाने के लिए नगर निगम द्वारा एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में हजारों छात्र-छात्राओं को पर्यावरण प्रहरी के रूप में तैयार किया जा रहा है।अभियान के दौरान अब तक हजारों विद्यार्थियों ने भागीदारी की है। निगम के अधिकारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने छात्रों को वायु प्रदूषण के कारणों और उसे कम करने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह समझाना है कि छोटे-छोटे प्रयासों, जैसे – पौधारोपण, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग और कचरा न जलाने से – कैसे बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।


    • क्विज प्रतियोगिता: ज्ञान के साथ सम्मान भी: जागरूकता को रोचक बनाने के लिए निगम द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार उपायों पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल और कॉलेज से 5 सबसे मेधावी बच्चों का चयन किया गया है जिन्होंने प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े तकनीकी और सामान्य सवालों के सटीक जवाब दिए। इन विजेता छात्रों को नगर निगम द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है, ताकि अन्य विद्यार्थी भी इससे प्रेरित हों।
    • प्राचार्यों का भी बढ़ा मान: नगर निगम ने इस अभियान की सफलता में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका को भी रेखांकित किया है। निगम प्रशासन की ओर से उन सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्राचार्यों को सम्मानित किया जा रहा है, जिन्होंने इस अभियान में सक्रिय सहयोग दिया और अपने संस्थान में पर्यावरण अनुकूल वातावरण तैयार करने की पहल की। इस संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि युवा शक्ति ही समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। यदि बच्चे वायु गुणवत्ता के प्रति जागरूक होंगे, तो वे अपने परिवार और समाज को भी प्रेरित कर सकेंगे।

    Share:

  • यातायात नियमों के पालन करें हेलमेट पहनें: कलेक्टर

    Fri Jan 30 , 2026
    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत एनएचएआई द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित जबलपुर। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत्त उपाध्याय की मौजूदगी में बरगी के पास बहोरीपार टोलनाका परिसर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत एनएचएआई द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित की गई। इस दौरान एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मृत साहू […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved