
भोपाल। राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की तोडफ़ोड़ की घटनाओं पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एडीजी भोपाल को निर्देश दिए हैं कि उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई जाए और ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और संभागायुक्त से भी ऐसे मामलों में नजर रखने को कहा है। मुख्यमत्री ने आज सुबह निवास पर अफसरों से कहा कि श्हार के विभिन्न स्थानों पर तोडफ़ोड़ की घटनाओं पर अंकुश लगाएं। इस तरह की घटनाओं को लेकर शहर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री से मिलकर आपत्ति दर्ज की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि ऐसी शिकायतें नहीं आना चाहिए। जो भी आरोपी हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved