img-fluid

CM ने मध्यप्रदेश के ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को फोन पर दी बधाई

August 02, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आज मध्यप्रदेश के निवासी भारतीय हॉकी टीम के सदस्य श्री विवेक सागर (Member of Indian Hockey Team Mr. Vivek Sagar) को फोन कर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सागर से बातचीत करते हुए कहा कि “टोक्यो ओलंपिक में आपके और भारतीय हाकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ, मुझे आप पर गर्व है और पूरा विश्वास है कि भारतीय हाकी टीम निरंतर सफलताएँ अर्जित करेगी। आप खेलो और जीतो, मध्यप्रदेश की जनता की तरफ से बहुत बधाई।


 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि श्री विवेक सागर, जो होशंगाबाद जिले के निवासी हैं, और अन्य खिलाड़ियों ने भारतीय हॉकी टीम के सदस्य के रूप में शानदार प्रदर्शन किया है। इसी सप्ताह विवेक सागर ने अर्जेंटीना के विरुद्ध हॉकी ओलंपिक मैच में गोल भी किया था, जिसके फलस्वरूप भारत की टीम विजयी रही। भारतीय टीम की विजय-यात्रा जारी है।

श्री विवेक सागर के अच्छे प्रदर्शन से भारतीय टीम 3 – 1 से विजयी होकर क्वार्टर फाइनल में पहुँची थी। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुँच गई है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री विवेक सागर ने मध्यप्रदेश का यश बढ़ाया है। प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की नीति से अनेक प्रतिभाएँ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।

Share:

  • मंत्री की दो टूक, अगर निर्माण कार्य रुका तो रुक जायेंगी वेतन वृद्धियाँ

    Mon Aug 2 , 2021
    भोपाल। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह (Minister of State for Narmada Valley Development Bharat Singh Kushwaha) ने कहा कि नर्मदा घाटी विकास परियोजना में प्रस्तावित सभी सिंचाई परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा कराया जाये। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को परियोजनाओं के निर्माण की सतत मॉनिटरिंग करना चाहिये। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved