
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी भाषा विवाद (Language Controversy) के बीच भाजपा (BJP) सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) के बयान से राज्य का राजनीतिक पारा और चढ़ गया है। अब राज्य के सीएम देवेंद्र फडणवीस (CM Devendra Fadnavis) ने भाजपा सांसद के बयान पर सफाई दी और कहा कि निशिकांत दुबे आम मराठी मानुष के बारे में बात नहीं कर रहे थे। वे उन संगठनों के बारे में बात कर रहे थे, जो विवाद कर रहे हैं।
फडणवीस ने कहा कि ‘जो भी निशिकांत दुबे ने कहा है, वह आम मराठी लोगों के बारे में नहीं कहा है, बल्कि उन संगठनों के बारे में कहा है, जो विवाद को बढ़ा रहे हैं।’ हालांकि सीएम ने खुद को निशिकांत दुबे के बयान से अलग करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि निशिकांत दुबे का बयान सही नहीं था। सीएम ने कहा कि ‘भारत के विकास में महाराष्ट्र का बहुत बड़ा योगदान है। कोई भी इससे इनकार नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो वह पूरी तरह से गलत है।’
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved