बड़ी खबर

CM ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टर बोले- किसी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया

नई दिल्ली (New Delhi)। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) को एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंद्योपाध्याय (Manimoy Bandyopadhyay) ने बताया कि शाम करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली की मुख्यमंत्री गिर गई हैं। उन्हें सिर पर चोट आई है। माथे और नाक पर चोट आई है। उनका खून बह रहा था। हमारे संस्थान के एचओडी न्यूरोसर्जरी, एचओडी मेडिसिन और कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा उसका मूल्यांकन किया गया। माथे पर तीन टांके और नाक पर एक टांके लगाया गया है। उनका ईसीजी और सीटी स्कैन भी किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्हें अस्पताल में रहने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने घर जाने की इच्छा जताई। सीएम घर पर निगरानी में रहेंगी। डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल करेगी।


डॉक्टरों का खुलासा- सीएम को किसी ने पीछे से धक्का मारा
बंद्योपाध्याय ने खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें किसी ने पीछे से धक्का (pushed from behind) दिया था। संवाददाताओं से सीएम की भाभी काजरी बनर्जी ने कहा कि सुना है, उन्हें पीछे से कोई धक्का लगा है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धक्का किसने मारा है। धक्का गलती से मारा है या जानबूझकर। मामले में अब षड़यंत्र की बात उठने लगी है। बता दें, टीएमसी समर्थकों ने मांग की है कि ममता बनर्जी को एनएसजी सुरक्षा दी जाए। हमें बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है। हालांकि, धक्का मारने के एंगल की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, ममता को चोट उनके घर पर ही लगी। परिसर में टहलने के दौरान गिरकर ममता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनके माथे पर टांके लगाए जाएंगे। तृणमूल के एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) ने ममता की तस्वीर जारी की थी। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। उसी समय वह गिर गईं। तुरंत उन्हें घर के अंदर ले जाया गया। उसके बाद उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि माथे पर टांके लगाने होंगे। बताया जा रहा है कि चोट काफी गहरी है।

पीएम समेत कई नेताओं ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे ममता दीदी के शीघ्र स्वस्थ होने के साथ ही अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएम ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, मैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी एक्स पर एक पोस्ट में टीएमसी प्रमुख ममता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने अस्पताल पहुंचकर सीएम ममता बनर्जी का हाल जाना। उन्होंने बताया कि मैं यहां डॉक्टरों के व्यक्तिगत सत्यापन के लिए आया हूं। उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि सब कुछ नियंत्रण में है। सीएम को बेहतरीन चिकित्सा मिल रही है। स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने ममता के स्वस्थ होने की कामना की है।

Share:

Next Post

युद्ध के बीच मोहम्मद मुस्तफा फलस्तीन के नए PM नियुक्त, वेस्ट बैंक में करेंगे सरकार का नेतृत्व

Fri Mar 15 , 2024
रामल्ला (वेस्ट बैंक) (Ramallah (West Bank)। फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Palestinian President Mahmoud Abbas) ने फलस्तीनी प्राधिकरण (पीए) (Palestinian Authority (PA) में सुधार को लेकर अमेरिकी दबाव (American pressure) के बीच मोहम्मद मुस्तफा (Mohammad Mustafa ) को प्रधानमंत्री (Prime Minister) नियुक्त किया है। मुस्तफा लंबे समय से अब्बास के आर्थिक सलाहकार रहे हैं। गाजा […]