img-fluid

CM मोहन यादव बोले- कैलाश जी-प्रहलाद जी यह राम लक्ष्मण की जोड़ी भी हमारे साथ है

July 12, 2026

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के देशव्यापी आह्वान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (Indore City) में एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पर्यावरण को बढ़ावा देने और शहर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ इस बार इंदौर में रिकॉर्ड 21 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की देखरेख में इस महा-अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी कड़ी में 12 जुलाई, रविवार को बुढ़ानिया बीएसएफ (BSF) रेंज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।


  • सीएम ने बताई राम-लक्ष्मण की जोड़ी
    इस अभियान को लेकर सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर को क्लीन सिटी के साथ ग्रीन सिटी बनाया जा रहा है। प्रह्लाद भाईसाहब और कैलाश भाईसाहब की जोड़ी राम-लक्ष्मण की तरह अमर है। इनके साथ ही त्रिवेणी की तरह मंत्री तुलसीराम सिलावट हमारे हर कदम के साथ है। सीएम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश को भतीजा कहकर संबोधित किया। इस आयोजन के लिए बधाई दी।

    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले महापौर बैठकों में नहीं आते
    मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस दौरान कहा कि महापौर (पुष्यमित्र भार्गव) जी आजकल मेरी बैठकों में नहीं आते हैं, काफी व्यस्त रहते हैं। वहीं बीएसएफ के दो जवानों को नक्सल रोकने कि लिए सम्मानित किया गया। महापौर भार्गव ने कहा कि हरियाली को लेकर लगातार अभियान चल रहा है। पहले 12.40 लाख पौधे लगाए इस बार लक्ष्य 21 लाख का रखा गया है। जल संचयन के लिए जो सीएम ने क्रांति शुरू की है इसके तहत इंदौर में भी काम हो रहा है।

    क्या है एक पेड़ मां के नाम
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया एक वृक्षारोपण अभियान है। इस अभियान में लोगों से अपनी मां के सम्मान और प्रकृति की रक्षा के संकल्प के रूप में एक पेड़ लगाने की अपील की गई है। इसका उद्देश्य देशभर में बड़े स्तर पर पौधारोपण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण में लोगों की भागीदारी बढ़ाना है।

    Share:

  • फोन पर प्लानिंग, कैमरे के सामने कौन...चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा

    Sun Jul 12 , 2026
    अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर से चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी है. इस दौरान लगातार बड़े-बड़े खुलासे हो रहे हैं. जांच के दौरान कई बड़ी गड़बड़ियां पाई गई हैं. इस मामले को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है. इस बीच आरोपियों से पूछताछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved