
इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने आज इंदौर में मेट्रो ट्रेन (Metro Train) का सफर कर ऐतिहासिक पल का अनुभव लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने मेट्रो की सुविधाओं, तकनीकी व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का अवलोकन करते हुए इसे इंदौर शहर के लिए गर्व का क्षण बताया।

PM मोदी ने किया मेट्रो का लोकार्पण
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में हिस्सा लिया। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर आयोजित इस आयोजन में PM मोदी ने इंदौर को बडी सौगात देते हुए मेट्रो का वर्चुअल लोकार्पण किया।

सीएम ने देखा मेट्रो का संचालन
लोकार्पण के बाद शाम को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचें। उन्होंने यहां मेट्रो का संचालन देखा। इस दोराम मेट्रो में सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्पमित्र भार्गव, शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला समेत इंदौर के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

सुमित मिश्रा ने जताया आभार
शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मेट्रो के लोकार्पण के बाद PM मोदी और सीएम मोहन यादव का आभार जताया और इंदौर वासियों के लिए इसे बडी उपलब्धि बताया। बता दें कि इंदौर मेट्रो के टर्मिनल का नाम देवी अहिल्या बाई होल्कर के नाम पर रखा गया है। इसके अलावा सभी स्टेशनों के नाम भी वीरांगनाओं के नाम पर रखे गए हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved