img-fluid

CM मोहन यादव ने 363 करोड़ की दी सौगात, रोप-वे और 2 सांदीपनी स्कूल की घोषणा

March 15, 2026

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने बुरहानपुर जिले के नेपानगर पहुंचकर क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने करीब 363 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इस दौरान ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए रोपवे निर्माण की स्वीकृति भी दी। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में दो सांदीपनी स्कूल और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बिजनेस मीट आयोजित करने की भी मंजूरी दी। वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

पर्यटकों को किले तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी
नेपानगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से करीब 363 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक असीरगढ़ किले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जिसके लिए यहां रोपवे सुविधा की स्वीकृति दी गई है।


  • इससे पर्यटकों को किले तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए दो सांदीपनी स्कूल खोलने की भी घोषणा की गई। वहीं औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र में बिजनेस मीट आयोजित करने की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

    कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए लंबा इंतजार
    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब देश में आपातकाल या संकट की स्थिति आती है, तब वे देश छोड़कर बाहर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी कांग्रेस में रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होती रहेगी। कहा कि कांग्रेस को अब सत्ता में वापसी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा, और फिलहाल कांग्रेस के नेता भाजपा से कम और अपने ही नेतृत्व से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। विधायक मंजू दादू तो छोटा सा टेंट लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई और जनता कड़ी धूप में नजर आई। कुर्सियां गाड़ी में भरी रही।

    Share:

  • गुवाहाटी में कई स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने

    Sun Mar 15 , 2026
    गुवाहाटी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने गुवाहाटी में कई स्वास्थ्य सेवा परियोजनाओं (Several Healthcare Projects in Guwahati) का उद्घाटन और शिलान्यास किया (Inaugurated and Laid the Foundation Stone) । उन्होंने रविवार को कहा कि 10 साल पहले असम की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जर्जर था। सालों तक शासन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved