img-fluid

पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे CM यादव, बोले- घुसपैठियों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं

April 02, 2026

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में भाजपा के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि बांकुरा में आज हमारे सभी प्रत्याशियों का नामांकन भरने का मौका है। यह धरती सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम किंकर की धरती। आज चुनाव का शंखनाद हो रहा है। ममता दीदी के राज में सब परेशान हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता दीदी बंगाली मानुष के अधिकारों को बांग्लादेश को देने पर तुली हुई हैं। इसलिए यह चुनाव नहीं धर्म युद्ध है। इस माहौल में श्री राम का मंत्र हम सभी को ताकत दे रहा है। आज हमारे बंगाल में यहां का युवा-महिला-गरीब-किसान, सभी लोग बदलाव के लिए खड़े हो गए हैं। सब अपनी आन-बान-शान के लिए लड़ रहे हैं। आज दुनिया की कोई ताकत भाजपा को बंगाल में सत्ता हासिल करने से रोक नहीं सकती।


  • बांकुरा जिले में 15 साल से सत्ता पर कायम ममता दीदी के राज में लोग पलायन कर रहे हैं। कोई ओडीशा जा रहा है, कोई महाराष्ट्र जा रहा है, कोई झारखंड जा रहा है। वर्तमान में बंगाल का युवा कंगाल हो रहा है और बांग्लादेशी मालामाल हो रहा है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश से घुसपैठिए आ रहे हैं और हमारे अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। बांग्लादेश के लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है।

    सीएम ने ममता सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। उन्होंने शिक्षक भर्ती, मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब “हिसाब चुकता करने का समय आ गया है।” मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा के पक्ष में माहौल है और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। सभा के अंत में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर प्रचार करने और हर वोट भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “जब तक एक-एक वोट नहीं पड़ जाता, तब तक चैन से नहीं बैठना है।”

    Share:

  • I Will Stay in Bengal for 15 Days': Amit Shah Challenges Mamta

    Thu Apr 2 , 2026
    Kolkata: Political activity has reached a fever pitch just ahead of the 2026 West Bengal Assembly elections. The polls are witnessing a direct face-off between the ruling TMC and the principal opposition party, the BJP. In this context, Union Home Minister Amit Shah—who arrived in Nandigram for Suvendu Adhikari’s nomination filing—made a major announcement while […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved