
लुढक़ रहा पारा ,बीती रात पारा पूर्वी क्षेत्र में 4 डिग्री तो पश्चिम में 6.8 डिग्री
इंदौर। प्रदेश को उत्तर-पूर्व (north-east) की सर्द हवाओं (chilly winds) ने अपने आगोश में ले रखा है। जनवरी के आखिरी दिनों में कड़ाके की सर्दी (cold winter) का दौर जारी है। इंदौर (Indore) जैसे महानगर में पूर्व-पश्चिम (east-west) क्षेत्रों में पारा लगातार लुढक़ रहा है। बीती रात पूर्वी क्षेत्र में पारा 4 तो पश्चिम क्षेत्र (west region) में 4 डिग्री पहुंच गया था।
कड़ाके की सर्दी इंदौरियों को परेशान कर रही है। पिछले 4 दिनों से पारा गोता लगा रहा है। इसका प्रमुख कारण उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं को बताया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में हो रही बर्फबारी का सीधा असर हवा का साथ मिलने से प्रदेश में दिख रहा है। इंदौर में दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे चल रहा है। कल दिन में तापमान 19.5 डिग्री तक पहुंच गया था तो शाम 5 बजते ही ठंडी हवाएं (cold winds) तेज हो गईं। रात में पूर्वी क्षेत्र में तापमान 4 डिग्री तक आ गया, वहीं पश्चिम क्षेत्र में 6.8 डिग्री पहुंच गया था।
ठंड के आगे धूप भी कमजोर
कड़ाके की सर्दी हवाओं के आगे सूरज की धूप (sunny) भी कमजोर साबित हो रही है। अभी आसमान ( sky) तो साफ है। धूप लेने के लिए छत-ओटलों पर बैठे लोगों को सर्द हवाएं ठिठुरा रही हैं। सूरज की धूप का असर ठंड के आगे बेबस दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों (meteorologists) का कहना है कि कड़ाके की ठंड का असर अभी जारी रहेगा।
24 जनवरी 19.3. 8.6
25 जनवरी 18.6. 7.8
26 जनवरी 18.8. 7.8
27 जनवरी 19.5. 6.8
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved