img-fluid

सहकर्मी ने महिला की अस्मत लूटी

April 02, 2022

  • आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाला, तब पीडि़ता ने दर्ज कराई एफआईआर

भोपाल। रातीबढ़ स्थित एक फैक्ट्री में साथ में काम करने वाले युवक द्वारा 45 वर्षीय महिला के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। काम करने वाले सभी लोग जब घर चले गए तब युवक ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देकर उसे चुप भी करा दिया। वह जब फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय महिला रातीबड़ इलाके की एक फैक्ट्री में काम करती है। इसी फैक्ट्री में शाहरुख (परिवर्तित नाम) नाम का युवक भी काम करता है। इस फैक्ट्री में कई और लोग भी काम करते हैं। गत 24 फरवरी को दोपहर के समय फैक्ट्री में काम करने वाले सभी लोग चले गए थे। महिला भी जाने की तैयारी कर रही थी इसी दौरान शाहरुख ने काम का बहाना करते हुए महिला को रोक लिया। महिला जब पूरी तरह से अकेली रह गई तो सूनेपन का फायदा उठाते हुए शाहरुख ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया। ज्यादती करने के बाद युवती ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। साथ ही उसने यह भी धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ भी बताया तो वह महिला को बदनाम कर देगा। बदनाम होने के डर के कारण महिला ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसी चुप्पी का फायदा उठाकर जब शाहरुख महिला पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा तो महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

  • Laxman Singh Markam द्वारा दर्ज कराई FIR में गिरफ्तारी पर रोक

    Sat Apr 2 , 2022
    हाईकोर्ट ने 4 अप्रैल तक कोई एक्शन नहीं लेने का दिया आदेश भोपाल। व्यापमं परीक्षा का पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री के उपसचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम द्वारा दर्ज कराई एफआईआर मामले में मप्र हाईकोर्ट ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट द्वारा दिए आदेश में कहा है कि 4 अप्रैल तक याचिकाकर्ताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved