
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में एडाप्ट एन आँगनवाड़ी अभियान को गति देकर जन-सहयोग से नया स्वरूप दिया जाएगा। आँगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए खिलौने भी प्रदाय किए जाएंगे। इसके लिए सामाजिक संगठन भी आगे आएं। घरों में अनेक उपयोगी वस्तुए बिना उपयोग के रखी रहती हैं। मोहल्ला स्तर पर इन्हें एकत्र कर आँगनवाड़ी केन्द्रों और जरूरतमंद लोगों तक पहुँचाने का कार्य किया जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved