
जबलपुर। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र मनखेड़ी में पदस्थ एएनएम श्रीमती ज्योति मराठा द्वारा अपने पदीय उत्तरदायित्व के प्रति लापरवाही बरतने पर एवं अधिकारियों के द्वारा बार बार समझाइश दिए जाने पर भी कार्यशैली में सुधार नहीं लाने की शिकायत कलेक्टर राजा के पास पहुंची थी। जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में कलेक्टर के निर्देश पर एएनएम के निलंबन की कार्यवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जबलपुर डॉ संजय मिश्रा द्वारा की गई। निलंबन के दौरान एएनएम ज्योति मराठा का मुख्यालय विकासखंड कुंडम के उप स्वास्थ्य केंद्र कुवरहट में रहेगा।
कलेक्टर जबलपुर डॉ इलैया राजा टी ने सभी खंड चिकित्सा अधिकारी की निर्देशित किया है की आगामी जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में जिन एएनएम का आरसीएच पोर्टल के आधार पर प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीयन, गर्भवती महिला की जांच, टीकाकरण सेवाओं के आधार पर निम्नतर प्रदर्शन रहेगा। ऐसी निम्नतर प्रदर्शन वाली 5 एएनएम को आगामी जिला स्वास्थ्य समिति बैठक में उपस्थित किया जाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved