img-fluid

कॉमेडी किंग ने बताई सक्सेस होने की कहानी, घर-घर जाकर करते थे पानी के टैंक साफ

July 14, 2025

मुंबई। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का इस शनिवार का एपिसोड फुल ऑफ लाफ्टर रहा। ओटीटी (OTT) की दुनिया के कई सितारे शो का हिस्सा बने। प्रतीक गांधी, जीतेंद्र कुमार, जयदीप अहलावत (Pratik Gandhi, Jitendra Kumar, Jaideep Ahlawat) और विजय वर्मा शो पर बतौर गेस्ट नजर आए। बातचीत के दौरान प्रतीक गांधी ने कपिल शर्मा को अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया। प्रतीक गांधी ने बताया कि एक्टिंग की दुनिया में कामयाब होने से पहले उन्होंने तमाम तरह के छोटे-बड़े काम किए थे।


घर-घर जाकर साफ करते थे टंकियां
प्रतीक गांधी ने बताया कि वह घर-घर जाकर तोहफे बांटने का काम कर चुके हैं, इसके अलावा वह कई आयोजनों में हेल्पर का काम भी कर चुके हैं। विजय वर्मा मुंबई आने के बाद का अपना तजु्र्बा बताते हुए कहा, “जब मैं मुंबई आया तो मैंने पानी के टैंकर साफ करने का काम शुरू कर दिया। इसके लिए मैंने 2-3 लोग काम पर रखे हुए थो टंकी के अंदर घुसकर सफाई किया करते थे, लेकिन कई बार ऐसा होता था कि वर्कर काम पर नहीं आया करते थे। तब मैं खुद ही लोगों के घर जाकर टंकी में घुसकर सफाई करता था।”

प्रतीक गांधी के पास होती थीं मशीनें
प्रतीक गांधी ने बताया कि हालांकि वो यह काम हाथ से नहीं किया करते थे, इसके लिए उनके पास प्रॉपर मशीनें हुआ करती थीं। प्रतीक गांधी अभी तक दो प्यार, अग्नि, धूम धाम और स्कैम जैसे प्रोजेक्ट कर चुके हैं। प्रतीक गांधी और बाकी एक्टर्स से जब शो पर एक्टिंग की दुनिया में आने को लेकर बातें चल रही थीं तो विजय वर्मा और जीतेंद्र का जिक्र आने पर उन्होंने कहा कि इंजीनियर बनने के बाद आपको समझ में आता है कि आपको अपनी जिंदगी में आगे क्या करना है। जयदीप अहलावत ने भी शो पर जबरदस्त मस्ती की।

Share:

  • सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ रही भक्तों की भीड़

    Mon Jul 14 , 2025
    नई दिल्ली। सावन (Sawan) का पहला सोमवार (First Monday) और गजानन संकष्टी (Gajanan Sankashti) आज एक साथ है। अलसुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन में जुटे हुए हैं। सावन सोमवार (Sawan Monday) का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved