img-fluid

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए महू-राऊ के दावेदारों में मुकाबला

June 14, 2025

  • सात प्रत्याशियों में से अधिकांश नीचे के पद पर आने के लिए लड़ रहे हैं चुनाव

इंदौर। इंदौर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 7 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यह सभी प्रत्याशी महू अथवा राऊ विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से अधिकांश प्रत्याशी नीचे के पद पर आने के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के नामांकन की जांच के बाद अंतिम सूची कल जारी हो गई है। इस सूची में जिन प्रत्याशियों के नाम है वह अपने राजनीतिक उस्ताद के दम पर जीत दर्ज करने की कोशिश कर रहे हैं। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए कल सात प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से चार राऊ के और तीन महू के हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार द्वारा गजेंद्रसिंह राठौर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। सांवेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं रीना बौरासी सेतिया ने राकेश मौर्य को मैदान में उतारा है। इसके अलावा विपिन वानखेड़े ने महू के गौरव सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है।

इस चुनाव मैदान में इन तीन प्रत्याशियों के अतिरिक्त महू के विजय पटेल राऊ के नरेंद्र चौधरी, शादाब पटेल और आरिफ शेख भी मैदान में हैं। इस चुनाव में मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से अधिकांश प्रत्याशी नीचे के पद पर आने के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से कुछ प्रत्याशियों के सामने तो पहचान का संकट बन गया है। राकेश मौर्य वैसे तो राऊ के रहने वाले हैं, लेकिन सांवेर के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।


शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव हो गया नीरस
इंदौर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। यह चुनाव अब नीरस हो गया है। इसका कारण यह है कि चुनाव मैदान में बहुत से प्रत्याशी ऐसे हैं, जो कि नीचे के पदों पर आने के लिए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। अध्यक्ष पद पर विपिन वानखेड़े के प्रत्याशी के रूप में अमित पटेल चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा युवा कांग्रेस के अब तक अध्यक्ष रहे रमीज खान के द्वारा अपनी पत्नी हिबा खान को चुनाव लड़ाया जा रहा है। वैसे तो चुनाव मैदान में मारूफ खान पठान, सैयद रकीब अली, नितिन कुशवाह, रचना नागवंशी और संदीप वानखेड़े भी हैं। इनमें से अधिकांश प्रत्याशी नीचे के पदों पर आना सुनिश्चित करने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

धार में सबसे ज्यादा प्रत्याशी
युवा कांग्रेस के शहर और जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से सबसे ज्यादा प्रत्याशी धार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए सामने आए हैं। वहां पर 15 व्यक्ति चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा खरगोन में 11 और गुना में 10 युवा नेताओं के बीच मुकाबला है। सबसे कम दो प्रत्याशी आलीराजपुर में है। छिंदवाड़ा में तो एक ही प्रत्याशी है।

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी इंदौर से एक प्रत्याशी
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। इसमें से एक नामांकन को रद्द कर दिया गया है, जबकि एक को होल्ड पर रखा गया है। इंदौर के युवा कांग्रेस नेता दौलत पटेल के नामांकन को रद्द कर दिया गया है। इस चुनाव मैदान में बचे 16 प्रत्याशियों में इंदौर से केवल एक प्रत्याशी है। वह प्रत्याशी मोनिका मांडरे है।

Share:

  • पहले डायरियों पर प्लॉट बेचे, फिर कॉलोनी भी नहीं की विकसित

    Sat Jun 14 , 2025
    चर्चित कॉलोनाइजर सकलेचा पर प्रशासन ने फिर से गिराई गाज, १७८ भूखंडों को किया राजसात, बेचकर स्मार्ट सिटी करवाएगी अधूरे पड़े विकास कार्य इंदौर। सुपर कॉरिडोर पर ब्ल्यूमबर्ग नाम से कॉलोनी विकसित करने वाले चर्चित प्रफुल्ल सकलेचा के खिलाफ प्रशासन ने कल फिर से गाज गिराई। पूर्व में भी डायरियों पर भूखंड बेच डालने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved