
मुंबई। देश में बारिश के कारन आई बाढ़ से हर जगह नुक्सान हो रहा है। वही महाराष्ट्र के एक गरीब मजदूर परिवार पर बड़ी मुसीबत आ गई है। विदर्भ में की वैनगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से बाढ़ आ गई है। अपनी बेटी की शादी के लिए जुटाई गयी रकम और सारा इकट्ठा किया गया सामान बाढ़ में भीग गया है। अगले महीने मजदूर को अपनी बेटी की शादी करनी थी। अब बचे हुए रुपयों को सड़क पर सुखाने के मजबूर है होगये है।
बताया जा रहा है कुछ इलाकों में बाढ़ के पानी का असर कुछ कम हुआ है, लेकिन भारी नुकसान भी हुआ दिख रहा है। बाढ़ से करीब 18,000 लोग प्रभावित हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित जगह पर पहुंचाया गया है। स्लम एरिया की झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोगों को इसका भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले के 62 गांव पर इसका खासा असर देखने को मिला है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved