img-fluid

देश में सबसे खराब है बिहार में किसानों की हालत – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

September 24, 2025


पटना । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Khadge) ने कहा कि बिहार में किसानों की हालत (Condition of Farmers in Bihar) देश में सबसे खराब है (Is worst in the Country) ।


  • बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पटना में हो रही सीडब्ल्यूसी की यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय, दोनों स्तरों पर भारत एक बेहद चुनौतीपूर्ण और चिंताजनक दौर से गुजर रहा है। आज जब वोटर लिस्ट से आधिकारिक रूप से छेड़छाड़ किया जा रहा है तो आवश्यक है कि हम लोकतंत्र की जननी बिहार में अपनी सीडब्ल्यूसी की मीटिंग आयोजित करके इस देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाए रखने की अपनी प्रतिज्ञा को पुनः दोहराएं।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनवरी 2024 में नीतीश कुमार को फिर से समर्थन देकर बिहार में एनडीए सरकार बनाई। नीतीश सरकार ने विकास का वादा किया, लेकिन बिहार की अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है। ‘डबल इंजन’ का दावा खोखला साबित हुआ, केंद्र से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला। बिहार में बेरोजगारी दर 15 प्रतिशत से ऊपर है। हर साल लाखों युवा पलायन करते हैं। भर्ती घोटाले की वजह से युवा सड़कों पर आंदोलन करके पुलिस की लाठी खाते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों की हालत शायद देश में सबसे खराब है। बाढ़ के कारण हर साल लाखों लोग कोसी और गंडक नदियों से नुकसान उठाते हैं। यह इस बात का सबूत है कि बाढ़ प्रबंधन में सरकार पूरी तरह विफल रही है।

    उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि बिहार के पुनर्निर्माण का बिगुल फूंका जाए। कांग्रेस पार्टी अपने गठबंधन दलों के साथ मिलकर बिहार के लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और सुशासन मुहैया कराएगी। बिहार की जनता लंबे समय से ‘स्वर्णिम बिहार’ का सपना देख रही है और हम सब मिलकर इसे साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव न सिर्फ राज्य, बल्कि पूरे देश के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

    Share:

  • प्लेन के लैंडिंग गियर में छिपकर दिल्ली पहुंचा 13 साल का लड़का, सुरक्षा एजेसियां मान रहीं बड़ी चूक

    Wed Sep 24 , 2025
    डेस्क: काबुल (Kabul) से दिल्ली (Delhi) तक 13 साल के अफगानी लड़के (Afghan Boys) के एयरपोर्ट सुरक्षा (Airport Security) को तोड़कर प्लेन (Plane) में पहुंचने पर कई तरह के सवाल (Question) खड़े हो रहे हैं. लड़के को लेकर नई जानकारी सामने आई है. लड़के के पिता एक बम धमाके में मारे गए थे. घर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved