img-fluid

चलती बस से गिरा कंडक्टर, पहिए के नीचे आया, मौत

February 16, 2023

  • सडक़ हादसे में घायल युवक ने भी तोड़ा दम

इंदौर (Indore)। लसूडिय़ा क्षेत्र (Lasudia region) में चलती बस से कंडक्टर की गिरने से मौत (conductor died due to fall) हो गई। बताया जा रहा है कि सडक़ पर गिरने के बाद वह उसी बस के पहिए में आ गया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया है। लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि जबरन कॉलोनी देवास के 37 साल के आजम पिता युनूस को मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया। लसूडिय़ा पुलिस का कहना है कि वह बालाजी बस में कंडक्टर था। रात को बस ओमेक्स सिटी के पास से गुजर रही थी।


आजम बस के दरवाजे पर खड़ा था, तभी वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। बस रफ्तार में थी। ड्राइवर कुछ समझ सके, उससे पहले वह बस के पहिए में आ गया और उसकी मौत हो गई। यह साफ नहीं हो पाया है कि बस में सवारियां थीं अथवा नहीं। उधर हीरानगर पुलिस ने बताया कि मेघदूत नगर के रहने वाले नीरज पिता रामअवतार बीते दिनों सडक़ हादसे में घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Share:

  • जब शुद्ध शाकाहारी पंकज त्रिपाठी को निभाना पड़ा कसाई का रोल, शूटिंग के वक्त हो गई थी हालत खराब

    Thu Feb 16 , 2023
    डेस्क। अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वसेपुर को कल्ट मूवीज में शुमार किया जाता है। बहुत कम ही ऐसी फिल्में होती हैं जो लोगों के मन में लंबे समय तक गहरी छाप छोड़ती हैं। अनुराग की यह फिल्म भी इन्हीं में से एक है। इस फिल्म ने कई कलाकारों की किस्मत बदल कर रखी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved