
जबलपुर। पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत गढ़ा क्षेत्र में महाविद्यालय की सौगात दिए जाने को लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के प्रति भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस महाविद्यालय की सौगात से क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को शिक्षा अध्ययन करने में सुलभता प्राप्त होगी। इस दौरान प्रशांत केसरवानी, पार्षद जीतू कटारे, पार्षद राहुल साहू, राहुल नायडू आदि उपस्थित रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved