
नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitaraman) ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी सदस्य (Congress and other Opposition Members) संसद में गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहे हैं (Are behaving irresponsibly in Parliament) । इस दौरान, वित्त मंत्री ने राहुल गांधी और अन्य सदस्यों के संसद परिसर की सीढ़ियों पर चाय पीने को लेकर भी कटाक्ष किया।
लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष के हंगामे की निंदा करते हुए कहा, “अन्य देशों की स्थितियों के कारण भारत में कुछ मुश्किलें आई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार कदम उठा रही है। फंड उपलब्ध कराने से लेकर अन्य तैयारियों को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन विपक्ष जनता को उम्मीद न देकर गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है। हमको इसकी निंदा करनी चाहिए।” सीतारमण ने आगे कहा, “विपक्ष के नेता सीढ़ियों पर बैठकर चाय पीते हैं, मगर वे एलपीजी पर चर्चा की मांग करते हैं। ऐसा हमारा विपक्ष है।”
उन्होंने कहा कि दूसरे देशों के कारण आई मुश्किल में सभी दलों को पार्टी की रूपरेखा से ऊपर उठकर देशहित में एक साथ आना चाहिए था और सरकार का साथ देते हुए जनता के बीच उम्मीद जगानी थी। नागरिकों को परेशानी न हो, प्रधानमंत्री मोदी पूरी ताकत के साथ उसके लिए मेहनत कर रहे हैं, मगर विपक्ष के सदस्यों ने सिर्फ हंगामे को ही अपना काम मान लिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved