img-fluid

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ कांग्रेस लाई अविश्वास प्रस्ताव, सचिवालय को दिया नोटिस

February 10, 2026

नई दिल्ली. लोकसभा (Lok Sabha) में जारी गतिरोध के बीच अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस (Congress) ने स्पीकर (Speaker) ओम बिरला (Om Birla) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा के महासचिव को सौंप दिया है. इससे पहले, लोकसभा में गतिरोध खत्म करने की कोशिश में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक भी की.

फ्लोर लीडर्स की बैठक में विपक्षी दलों के आठ सांसदों का निलंबन खत्म करने की शर्त पर गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार होने की बात सामने आ रही है. गौरतलब है कि मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामे के कारण पहले 12 और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी.


  • कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है. कांग्रेस अब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है. मुख्य विपक्षी पार्टी ने इससे संबंधित नोटिस लोकसभा सचिवालय को सौंप दिया है. लोकसभा के महासचिव को सौंपे गए नोटिस के बाद ओम बिरला ने खुद को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है और मंगलवार को वह सदन की कार्यवाही का संचालन करने आसन पर नहीं आए.

    किरेन रिजिजू ने फ्लोर लीडर्स के साथ की बैठक, कांग्रेस की डिमांड- हटे सांसदों का सस्पेंशन
    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में गतिरोध खत्म करने के लिए सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ बैठक की. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्ष इस बात पर गतिरोध खत्म करने के लिए तैयार हो गया है. हालांकि, इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक वर्जन नहीं आया है.

    कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक एआई वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की संसद में गैरहाजिरी की आलोचना की गई. इसके जवाब में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद के भीतर का वीडियो पोस्ट कर कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है

    Share:

  • अमेरिका ने जताई बांग्लादेश में बढ़ते कट्टरपंथ पर चिंता, चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों पर खतरा

    Tue Feb 10 , 2026
    वॉशिंगटन। बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने जा रहे हैं। शेख हसीना के सत्ता से बेदखल होने के बाद यह पहले चुनाव है। इस बीच धार्मिक अल्पसंख्यकों पर खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका में बांग्लादेश में बढ़ते कट्टरपंथ पर चिंता जाहिर की गई है। अमेरिकी कांग्रेस की एक ब्रीफिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved