
भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी राज्यों में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस आज महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना व रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के विरोध में राजभवन का घेराव किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसी क्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी भी राजधानी मेें केंद्र की नीतियों का विरोध करते हुए राजभवन का घेराव करने सड़क पर उतर चुकी है। घेराव कार्यक्रम में विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे हैं। कांग्रेस की भीड़ को रोकने के लिए जगह-जगह बेरिकेड्स लगाए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved