img-fluid

कांग्रेस ने अपनी यात्रा का नाम बदला, 15 राज्यों से होकर गुजरेगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

January 04, 2024

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) पार्टी ने अपनी यात्रा (Yatra) का नाम बदल (Name Change) दिया है। इस यात्रा नाम अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (‘Bharat Jodo Nyay Yatra’) होगा। यह यात्रा अब 14 राज्यों की जगह 15 राज्यों (15 states) से होकर गुजरेगी। मणिपुर की राजधानी इम्फाल (imphal) से 14 जनवरी को 12.30 बजे यह यात्रा शुरू होगी। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 6200 किमी की बजाय अब 6700 किमी की दूरी तय करेगी। यह जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।


उन्होंने बताया कि यह एक हाइब्रिड यात्रा होगी जिसमें लोग पैदल भी चलेंगे और बस का भी इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के लिए हम इंडिया गठबंधन के सभी दलों के साथ ही सिविल सोसाइटी और राज्यों के छोटे दलों को हम निमंत्रण देते हैं।

उन्होंने बताया कि मणिपुर में यह यात्रा 107 किमी की दूरी तय करेगी। यहां यह यात्रा 4 जिलों के 2 लोकसभा और 11 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। जयराम रमेश ने कहा, ‘मणिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, फिर अरुणाचल प्रदेश और फिर वापस असम आयेंगे और वहां से मेघालय, फिर बंगाल फिर बिहार, फिर झारखंड, ओडिसा, फिर UP, गुजरात और महाराष्ट्र में जायेंगे।’

Share:

  • अखिल पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, डिंडौरी के होंगे नए एसपी; आदेश जारी

    Thu Jan 4 , 2024
    गुना। गुना (Guna) में हुए बस हादसे (bus accidents) के बाद हटाये गए गुना एसपी विजय खत्री की जगह शासन ने डिंडोरी के एसपी संजीव कुमार सिन्हा (Sanjeev Kumar Sinha) को गुना पदस्थ कर दिया था अब शासन (Government) ने डिंडोरी एसपी (Dindori SP) की खाली पोस्ट को भरते हुए 2015 बैच के IPS अधिकारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved