img-fluid

बागलकोट से उमेश मेती और दावणगेरे दक्षिण सीट से समर्थ मल्लिकार्जुन को उम्मीदवार घोषित किया कांग्रेस ने

March 22, 2026


नई दिल्ली । बागलकोट से उमेश मेती और दावणगेरे दक्षिण सीट से समर्थ मल्लिकार्जुन (Umesh Meti from Bagalkot and Samarth Mallikarjuna from Davangere South) को कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित किया (Congress has announced Candidates) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा के आगामी उपचुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

  • कांग्रेस पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से एचवाई मेटे के छोटे बेटे उमेश मेती को प्रत्याशी बनाया है, जबकि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया है। इसके साथ ही, कांग्रेस के टिकट को लेकर बनी असमंजस स्थिति भी समाप्त है। टिकट की आधिकारिक घोषणा रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वेणुगोपाल ने की। शमनूर शिवशंकरप्पा के निधन के बाद दावणगेरे दक्षिण खाली हुई थी, जबकि बागलकोट से विधायक एचवाई मेती का भी निधन होने से यहां उपचुनाव की जरूरत पड़ी है। कांग्रेस ने सहानुभूति के मापदंड को ध्यान में रखते हुए शमनूर और मेती परिवार के सदस्यों को टिकट दिए हैं।

    कांग्रेस की ओर से टिकट की घोषणा के बाद समर्थ मल्लिकार्जुन और उमेश मेती ने सोमवार को बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ अपने नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया है। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बागलकोट विधानसभा सीट से वीरभद्रय्या चारंतिमठ को, जबकि दावणगेरे दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से श्रीनिवास टी. दास करियप्पा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

    बता दें कि कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की 23 मार्च आखिरी तारीख है। 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 4 मई को उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे। 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। दावणगेरे दक्षिण से शमनूर शिवशंकरप्पा ने 24,472 वोटों के अंतर से चुनाव जीता था, जबकि बागलकोट में एचवाई मेती को 5,878 वोटों के अंतर से जनता ने विजयी बनाया।

    Share:

  • असम विधानसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी टीएमसी ने

    Sun Mar 22 , 2026
    दिसपुर । असम विधानसभा चुनाव के लिए (For Assam Assembly Elections) टीएमसी ने सात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी (TMC released second list of Seven Candidates) । पार्टी की ओर से यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई । तृणमूल कांग्रेस ने असम में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved