भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस ने जारी किया वचन पत्र

भोपाल, रामेश्वर धाकड़। प्रदेश में विधानसभा चुनाव (assembly elections) को लेकर कांग्रेस आज अपना चुनावी वचन पत्र जारी कर रही है। 106 पेज के वचन पत्र में जातिगत गणना, पहली से बारहवीं तक के बच्चों को छात्रवृत्ति, कर्मचारी, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा (Scholarship, Employee, Poor, Laborer, Farmer, Women, Youth) समेत अन्य सभी तक लाभ पहुंचाने का वचन दिया गया है।


कांग्रेस (Congress) ने किसानों से इस बार फिर कर्ज माफी का वादा किया है। साथ ही खेती के लिए पांच हॉर्सपॉवर की बिजली फ्री एवं कनेक्शन चार्ज में भी सरलीकरण होगा। साथ ही फसलों के उचित दाम के लिए मापदंड तय होंगे। किसानों का फसल बीमा भी खुद सरकार करेगी। यहां बता दें कि कांगे्रस महासचिव प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों 500 रुपए का सिलेंडर, 1500 रुपए महीना महिलाओं को देने के अलावा स्कूली बच्चों को पैसा देने का ऐलान किया था। राहुल गांधी ने सरकार बनने पर जातिगत गणना कराने की घोषणा की थी। इन दोनों नेताओं की घोषणाओं को भी कांग्रेस के वचन पत्र में शामिल किया गया है।

कांग्रेस के प्रमुख वचन

  • महिला- महिलाओं को 1500 रुपए महीना देंगे। साथ ही गैस सिलेंडर 500 रुपए महीने में मिलेगा। इसके लिए आय की बाध्यता नहीं रहेगी, यानी हर परिवार को 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा।
  • बच्चे- पहली कक्षा से 12वीं तक के बच्चों को छात्रवृत्ति। पहली से आठवीं तक 500 रुपए, नौवीं से दसवीं तक 1000 रुपए और ग्यारहवीं से बारहवीं तक 1500 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही पोषण आहार की व्यवस्था बदली जाएगी।
  • ओबीसी- प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी को साधने की तैयारी। इसके लिए 27 फीसदी आरक्षण को सख्ती से लागू किया जाएगा। सरकारी नौकरियों में आरक्षण।
    कर्मचारी- पुरानी पेंशन स्कीम बहाल। कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का वचन।
  • किसान- 5 हॉर्सपॉवर तक बिजली फ्री, कर्ज माफी। प्रकरण वापस होंगे।
  • युवा- नौकरियों में पारदर्शिता, कॉलेजों में स्कॉलरशिप बढ़ेगी।
  • मजदूर- गरीबों को शिक्षा फ्री, इलाज फ्री। कन्यादान की राशि 51 हजार।
  • अन्य- 100 यूनिट की बिजली सभी को फ्री मिलेगी। 200 यूनिट तक बिजली बिल आधा होगा। इसका फायदा सभी को मिलेगा।
Share:

Next Post

बायपास पर 57 किलोमीटर लम्बाई की रेलिंग के काम ने पकड़ी गति

Tue Oct 17 , 2023
15 करोड़ खर्च कर रहा है नेशनल हाईवे, प्राधिकरण को दी है लगाने की जिम्मेदारी, रोजाना 500 मीटर लग रही, दो माह में पूरा होगा काम इंदौर। दुर्घटनाएं रोकने के लिए इंदौर बायपास (Indore bypass) के दोनों तरफ रेलिंग लगाई जा रही है, जिसकी जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी (National Highway Authority) ने इंदौर विकास प्राधिकरण […]