img-fluid

इंदौर में CM शिवराज को अपशब्द कहने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

March 11, 2023

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) को अपशब्द कहने वाले सेवादल के नेता चंद्रशेखर पटेल (Chandrashekhar Patel) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि वह शहर से भागने की तैयारी में थे लेकिन शुक्रवार रात में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।


शुक्रवार को इंदौर के सत्य सांई चौराहे पर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ने मंच से सीएम को लालची बोला और अपशब्द कहे। यह सुनते ही धरने में मौजूद कांग्रेसी भी घबरा गए। उन्होंने पटेल को तुरंत वहां से भगा दिया। इसके बाद यह मामला सोशल मीडिया पर आया और भाजपा नेताओं ने जमकर आपत्ति दर्ज की। इसके बाद पटेल पर विजय नगर थाने में केस दर्ज हुआ। भाजपाईयों ने शुक्रवार शाम को ही इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पटेल को देर रात पकड़ लिया।

Share:

  • जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुंचा सकते हो, हौसले नहीं तोड़ सकते, जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश

    Sat Mar 11 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के ट्विटर हैंडल से फिर ट्वीट हुआ है। उन्‍होने ट्वीट के माध्‍यम से तिहाड़ जेल से भेजे एक संदेश में कहा है कि कैद करके उन्हें कष्ट दिया जा सकता है, लेकिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved