img-fluid

कांग्रेस नेता समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचे

August 24, 2025

  • अंतिम समय में पटवारी ने खेला असंतुष्टों में तोडफ़ोड़ का दांव

इंदौर। मध्य प्रदेश में संगठन सृजन के तहत कांग्रेस द्वारा की गई नियुक्ति के विरोध में आवाज उठाने के लिए कांग्रेस नेता अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अंतिम समय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा असंतुष्ट नेताओं में तोडफ़ोड़ का दांव खेल गया।

पिछले तीन दिन से पूरा प्रदेश में दिल्ली चलो का नारा गूंज रहा था। जिस शहर में अथवा जिले में जो दावेदार अध्यक्ष पद तक पहुंचने में नाकाम रहा था, वह अपनी आंखें तरेर रहा था। सभी नेताओं के बीच यह संदेश जा रहा था कि दिल्ली जाना है और अपनी बात कांग्रेस के सुप्रीमो राहुल गांधी के समक्ष रखना है। आज दिल्ली में नवनियुक्त जिला एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों की इंदिरा भवन में बैठक है। इस बैठक को राहुल गांधी भी संबोधित करने वाले हैं। मध्य प्रदेश के असंतुष्ट कांग्रेस नेताओं के द्वारा यह योजना बनाई गई है की बैठक स्थल के बाहर ही इक_ा होकर नारेबाजी करेंगे और राहुल गांधी को रोककर उन्हें अपनी बात कहेंगे।


इस योजना को आकार देने के लिए इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों से कांग्रेस के नेता अपने समर्थकों के साथ कल ही दिल्ली रवाना हो गए। रेलवे में रिजर्वेशन कराकर जाने के बजाय इन नेताओं द्वारा बस से जाने का रास्ता चुना गया। इस दिल्ली कूच के हल्ले के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा भी क्राइसिस मैनेजमेंट शुरू कर दिया गया। पटवारी की ओर से असंतुष्ट नेताओं से अलग-अलग संवाद करते हुए किसी को अगला विधानसभा चुनाव लडऩे की तैयारी करने के लिए कहा गया तो किसी को बताया गया कि आपको अभी लंबे समय तक काम करना है इसलिए आपको अध्यक्ष नहीं बनाया गया है।

पटवारी अपने स्तर पर जितने लोगों को संतुष्ट कर सकते थे। उन्होंने उन लोगों को अपना गुस्सा हटा देने के लिए राजी करने की कोशिश की। इस दौरान पटवारी द्वारा भोपाल के अध्यक्ष पद के दावेदार मोनू सक्सेना के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के माध्यम से बात की गई। पटवारी के इस प्रयास का परिणाम यह हुआ कि कुछ स्थानों पर वह संतुष्ट नेताओं को उनकी मान प्रतिष्ठा बनाए रखने और संगठन में आने वाले समय में होने वाली नियुक्ति में महत्व दिए जाने का आश्वासन देकर आज के दिल्ली के आंदोलन से उन्हें दूर करने में सफल भी रहे हैं। अब राजनीति के जानकारों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि आज कितने नेताओं के कितने समर्थक दिल्ली में इंदिरा भवन के बाहर तक पहुंचते हैं।

अध्यक्षों से कहा अब संघर्ष खत्म, सफलता की ओर बढ़ेंगे कदम
पूरा प्रदेश के नवनियुक्त जिला और शहर अध्यक्ष कल दोपहर तक दिल्ली पहुंच गए थे। इन नेताओं को दोपहर 4 बजे रिपोर्टिंग करना थीं। इन नेताओं द्वारा समय पर जाकर अपनी रिपोर्टिंग की गई। उसके बाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय के कैंटीन में इन नेताओं की एक बैठक हुई। इस बैठक को मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबोधित किया। इस बैठक में इन नेताओं से कहा गया कि अब तक हमेशा हम कहते रहे हैं कि क्या चल रहा है तो संघर्ष चल रहा है। लेकिन अब हमें अपनी बात को बदलना है। अब कहना है कि संघर्ष खत्म हो गया है, सफलता की ओर आगे बढ़ रहे हैं।

Share:

  • गुजरात में भारी बारिश के चलते धरोही डैम के 4 गेट खोले, साबरकांठा में NDRF की नाव बही

    Sun Aug 24 , 2025
    डेस्क। गुजरात (Gujrat) में शनिवार से भारी बारिश (Heavy Rain) की सिलसिला जारी है। इससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। वहीं, कई इलाकों में जलभराव भी हुआ है। निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। इस बीच धरोही डैम (Dharohi Dam) के चार गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन के अनुसार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved