
उज्जैन। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान उज्जैन सह प्रभारी कुलदीप इंदौरा भी यात्रा में शामिल हुए। कांग्रेस प्रवक्ता लालचंद भारती ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाली गई। शहर अध्यक्ष रवि भदोरिया एवं उज्जैन प्रभारी कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में पदयात्रा शहर कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर आर्य समाज मार्ग, नई सड़क, कंठाल, सती गेट, छत्री चौक, मिर्जा नईम बेग मार्ग, तेलीवाड़ा होते हुए श्री गांधी बाल उद्यान क्षीरसागर पहुंची।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved