
नई दिल्ली । सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 52वें जन्मदिन पर (SP chief Akhilesh Yadav on his 52nd Birthday) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress President Mallikarjun Khadge and Congress MP Rahul Gandhi) ने बधाई दी (Congratulated) । एक तरफ जहां सपा अध्यक्ष के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता कई आयोजन कर रहे है, तो वहीं दूसरी ओर उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सपा प्रमुख को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”पीडीए की बुलंद आवाज अखिलेश यादव भाई को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, हम इस न्याय और बराबरी की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर आपके साथ हैं।”
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, ”उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी सपा सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
1 जुलाई 1973 को इटावा जिले के सैफई गांव में जन्मे अखिलेश यादव वर्तमान में लोकसभा में कन्नौज का प्रतिनिधित्व करते हैं। अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री रह चुके हैं। सीएम बनने से पहले वह लगातार तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके थे। साल 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का नेतृत्व किया और पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाया। 15 मार्च 2012 को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री भी रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved