
भोपाल। कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग को लेकर जो साजिश रची थी, उसमें वह सफल रही। जो बात हम बार-बार कह रहे थे कि कांग्रेस वह याचिका वापस क्यों नहीं ले लेती, जिससे पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्ग को नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने अपनी याचिका वापस न लेकर पंचायत चुनाव योजनाबद्ध तरीके से बाधित किया। कांग्रेस ने पहले पिछड़ा वर्ग के अरमानों पर पानी फेर दिया और अब कांग्रेस अपनी याचिका वापस लेने का ढांग कर रही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved