
- शहर कांग्रेस की बैठक में हुआ निर्णय-उज्जैन से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे
उज्जैन। वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर शहर जिला कांग्रेस की बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। महाराष्ट्र के विधायक और पर्यवेक्षक अमीन पटेल ने कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।
विशाल सरकार जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार ने कहा कि उज्जैन शहर और जिले से हजारों कार्यकर्ता महारैली में शामिल होंगे। श्री पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारें वोट चोरी के जरिए बनी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बडिय़ों का मुद्दा उठा रहे हैं। इसी को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित महारैली में देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई। महेश परमार ने कहा कि जिले और शहर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचकर महारैली में भाग लेंगे। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी और नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि रॉय ने भी कार्यकर्ताओं से दिल्ली चलने का आह्वान किया। बैठक में विधायक दिनेश जैन सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी, वीर सिंह राणा, गुड्डू कुरैशी, मुकेश गुर्जर, हिमांशु शुक्ल, संचित शर्मा, अभिषेक शर्मा, आनंद मीणा, गफ्फार पटेल, सुरेश चौधरी, रहीम लाला, चंद्रभान सिंह चंदेल, बबलू खींची, पार्षद फिरोज पठान, अर्पित दुबे, सुनील कछवाय, सीमा पटेल, सोनिया ठाकुर, स्वाति सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा ने किया और आभार अर्पित यादव ने माना।