
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के बाद अब हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा उपचुनाव होने हैं. इस बीच कांग्रेस ने मंगलवार (18 जून) को तीन प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी की. पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की एक और पश्चिम बंगाल की दो विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की डेहरा विधानसभा सीट से कमलेश ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से से मोहित सेनगुप्ता और सुरक्षित सीट बागडा से अशोक हल्दर को टिकट दिया है.

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved