
डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान लगातार जारी है। अब कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बिहार की 5 और पंजाब की 2 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। कांग्रेस ने बिहार के पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, महाराजगंज से आकाश प्रसाद सिंह, समस्तीपुर से सन्नी हजारी, सासाराम से मनोज कुमार, होशियारपुर से यामिनी गोमर, फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को टिकट दिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved