img-fluid

MP में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, विजयवर्गीय के पुतले की जुबान का गंगाजल से किया शुद्धिकरण

September 27, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) ने बीजेपी नेता और राज्य के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Minister Kailash Vijayvargiya) के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी (Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi) पर विजयवर्गीय की टिप्पणी को लेकर उनके आदमकद पुतले की दो फुट लंबी जुबान का गंगाजल से शुद्धिकरण किया।

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस ने राज्य के कई जगहों पर प्रदर्शन कर उनका पुतला जलाया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बंगले का घेराव किया।


कांग्रेस ने मंत्री की टिप्पणी को लेकर प्रतीकात्मक विरोध करते हुए उनके आदमकद पुतले की दो फुट लंबी जुबान का गंगाजल से शुद्धिकरण किया। जिला कांग्रेस ने कहा कि मंत्री की जुबान से हमेशा संस्कारहीन बातें ही निकलती हैं, इसलिए गंगाजल से उनकी जुबान को धोया गया ताकि आगे वह प्रदेश की भलाई और जनता के हित की बातें करें। जिला कांग्रेस के घेराव प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुईं और बहन-बेटियों के अपमान को लेकर मंत्री विजयवर्गीय के प्रति अपना आक्रोश प्रकट किया।

इस विरोध कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजीव सक्सेना, मनोज शुक्ला, अमित शर्मा, आसिफ जैकी, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती शबिस्ता जकी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोष कंसाना, सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्षद, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

  • MP: मुरैना में 2 करोड़ की डकैती का खुलासा, पीड़ित सरपंच के परिचित ही निकला मास्टरमाइंड

    Sat Sep 27 , 2025
    मुरैना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena district) में करीब ढाई महीने पहले हुई डकैती की एक वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है और इसे अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को राजस्थान (Rajasthan) से गिरफ्तार कर लिया है। डकैती की यह वारदात अलापुर की महिला सरपंच (Women Sarpanch) के घर हुई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved