img-fluid

कांग्रेस ने पीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया

July 21, 2026


नई दिल्ली । पीएम आवास के पास (Mear PM’s Residence) कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया (Congress staged Protest) ।

  • राजधानी दिल्ली में राजनीतिक पारा उस वक्त चढ़ गया जब कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सीधे लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने की कोशिश की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत अन्य सांसदों व नेताओं को पुलिस ने डिटेन किया । प्रदर्शनकारी नेता देश में शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों और हालिया विवादों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम आवास की ओर बढ़ रहे थे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस व धक्का-मुक्की हुई।

    पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में धारा 144 लागू होने और सुरक्षा कारणों के चलते यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और युवाओं को न्याय मिलने तक अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

    कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “हम यहां छात्रों पर हुए अत्याचार, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के विरोध में आए हैं। हम उन छात्रों के समर्थन में भी यहां आए हैं, जो अस्पतालों में भर्ती हैं और जिनके माता-पिता बहुत परेशान हैं। हम उनके समर्थन में पीएम आवास के पास बैठे हैं।”

    कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने कहा, “दिल्ली में छात्रों के साथ जैसा व्यवहार किया गया, उसके बारे में मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संसद में आवाज उठाना चाह रहे थे। लेकिन, हमारे नेताओं को सदन में अपनी बात रखने नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री न खुद सदन में आते हैं और न ही विपक्ष की बात सुनते हैं। ऐसे में हमने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया है। उन्हें जवाब देना ही होगा।”

    Share:

  • पीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी से केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने चर्चा की

    Tue Jul 21 , 2026
    नई दिल्ली । पीएम आवास के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान (During Protest near PM’s Residence) केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister of State Jitendra Singh) ने राहुल गांधी से चर्चा की (Spoke with Rahul Gandhi) । जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सोमवार को संसद मार्च में शामिल हुए छात्रों पर दिल्ली पुलिस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved