img-fluid

इंदौर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चूहे, कॉकरोच और बदइंतजामी के खिलाफ घेराव

August 29, 2026

  • ‘अग्निबाण’ ने ही यात्रियों की इन परेशानियों को प्रमुखता से उजागर किया था
  • 80 वर्षीय बुजुर्ग को चूहे के काटने और बंद एसी कोच में स्प्रे से यात्रियों के परेशान होने का मामला भी आया था सामने

इंदौर। इंदौर (Indore) से जुड़ी ट्रेनों (Trains) के सामान्य से लेकर एसी कोचों में चूहों (rats), कॉकरोच (cockroaches) और खटमलों के आतंक और सफाई व्यवस्था की बदहाली के खिलाफ कांग्रेस (Congress) ने आज सुबह इंदौर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने रेलवे स्टेशन का घेराव कर रेल मंत्री के नाम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।


  • कांग्रेस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर रेलवे के दावों के बावजूद एसी कोचों में चूहे, कॉकरोच और खटमल बड़ी समस्या बने हुए हैं। पिछले दिनों ‘अग्निबाण’ ने भी यात्रियों की इन परेशानियों को प्रमुखता से उठाया था। एसी कोच में सफर कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को चूहे द्वारा काटे जाने और शिकायत के बाद बंद कोच में कीटनाशक स्प्रे किए जाने से यात्रियों को सांस लेने में परेशानी जैसे मुद्दों पर अफसरों को घेरते हुए कहा गया कि इससे रेलवे के साथ ही शहर की छवि भी खराब हो रही है। वहीं महंगे टिकट लेने के बाद भी बदहाली के कारण यात्री ठगा-सा महसूस करते हैं और शिकायत के बावजूद समाधान नहीं मिलता है। शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव, शैलू सेन, नीतीश भारद्वाज और लवेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जून 2026 में ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग और पेस्ट कंट्रोल के करीब 262 करोड़ रुपए के दो वर्षीय ठेके का हवाला देते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए। नेताओं ने ट्रेनों में साफ बेडशीट-कंबल उपलब्ध कराने, प्रभावी पेस्ट कंट्रोल और इंदौर कोचिंग डिपो, वाशिंग पिट व लॉन्ड्री व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और चेतावनी दी कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो रेल मंत्री के संभावित इंदौर दौरे के दौरान कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

    Share:

  • इंदौर: खजराना से एमजी रोड तक मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट की तैयारी भी शुरू, बंगाली और पलासिया चौराहा पर बनेंगे दो नए स्टेशन

    Sat Aug 29 , 2026
    एयरपोर्ट की ओर से एक टनल बोरिंग मशीन शुरू करेगी रुट का निर्माण मेट्रो कॉर्पोरेशन ने साढ़े 3 किलोमीटर के एलिवेटेड से अंडरग्राउंड किए रूट के लिए बुलवाए 1191 करोड़ रुपए के टेंडर इंदौर। अभी गांधी नगर (Gandhi Nagar) से रोबोट चौराहा (रोबोट चौराहा) होते हुए खजराना (Khajrana) तक मेट्रो (Metro) के एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved