
लखनऊ। उद्योगपतियों (Industrialists) व अन्य चंदा (donations) देने वाली संस्थाओं (institutions) द्वारा कांग्रेस (congress) से मुंह मोडऩे के बाद कांग्रेस (congress) की माली हालत खस्ता है। इसको देखते हुए उत्तरप्रदेश कांग्रेस (Uttar Pradesh Congress) ने अब विधानसभा चुनाव (assembly elections) में टिकट (ticket) के लिए आवेदन करने वाले लोगों से 11-11 हजार रुपए की मदद देने की बात कही है।
प्रदेश अध्यक्ष अजयकुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा है कि पार्टी ने तय किया है कि आवेदन के साथ लोगों से आर्थिक सहयोग (economic cooperation) भी लिया जाए, लिहाजा आदेश जारी कर दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों महासचिव प्रियंका वाड्रा (General Secretary Priyanka Vadra) द्वारा पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस तरह का प्रस्ताव रखा गया। प्रियंका के यहां से दिल्ली (Delhi) वापस लौटते ही इस आशय के साथ आदेश जारी कर दिया गया है कि अब आवेदन के साथ यह सहयोग राशि (amount of cooperation) देनी होगी। आवेदन 25 सितंबर तक मांगे गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved